Ticker

6/recent/ticker-posts

चरवा थाना क्षेत्र में गुंगवा के बाग के समीप यात्री प्रतीक्षालय से टकराया बाइक सवार, मौके पर हुई मौत...

रिपोर्ट-संजीत कुमार


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के गुंगवा के बाग में यात्री प्रतीक्षालय से तेज रफ्तार बाइक सवार टकरा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है,

मिली जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के गुंगवा का बाग में गौसपुर निवासी राजेंद्र कुमार अपनी रिश्तेदारी होली मिलने गए हुए थे जहां से वह सोमवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे इसी बीच अचानक उसकी बाइक गुगवा बाग के पास यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई ।

इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई बताया जा रहा है कि दो साल पहले दिल्ली में स्पोर्ट अध्यापक की उन्हें नौकरी मिली थी 2012 में जवाहर नवोदय विद्यालय से उसने परीक्षा पास आउट किया था, हाल ही में वह दिल्ली से वह छुट्टी पर घर वापस आया हुआ था, होली पर अपने रिश्तेदारों के यहां होली मिलने के बाद वापस घर लौटते वक्त हादसा हुआ है तकरीबन शाम 9:30 बजे गुंगवा के बाग के समीप यात्री प्रतीक्षालय से बाइक सवार राजेन्द्र टकरा गया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड दिया, नजदीकी लोगों ने पुलिस को सूचना दे कर बुलाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है ।

Post a Comment

0 Comments