रिपोर्ट - फरहान अहमद
कोखराज : थाना अंर्तगत छीता हर्रायपुर में ग्राम प्रधान और सिग्रेटरी की मिली भगत से ग्राम सभा का पूरा पैसा कर डाला हज़म सफाई कर्मी बरसों से है गायब, देखा जाय तो कुछ जगहो पर नाली तो बनी है, तो कुछ ग्राम सभा में नाली नही बनी है। और अगर बनी है ! तो पूरी नाली चोक होकर रोड पर पानी बह रहा है। जिससे रोड तलाब का रूप ले रही है। पूरी ग्राम सभा में गंन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। ना जाने कितने जिम्मेदार इस ग्राम सभा में आते हैं और चले जाते है, लेकिन जिम्मेदार को उनको यह नही दिखाता की रोड पर पानी बह रहा है। आखिर कारण क्या है, सफाई कर्मी नही आते ठीक इसी तरह शौचालय में हुआ है। किसी में दरवाजा नही तो किसी में रिंग नही तो किसी की सीट और पोताई गायब है। अगर देखा जाये तो ग्राम प्रधान और सिग्रेटरी की मीली भगत से पूरे ग्राम सभा का पैसा निकाल कर बांट बंदर कर लिया है। ग्रामवासियों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार संज्ञान लेते हैं या हवा हवाई ही रह जाता है !
0 Comments