Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी


कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र में सुबह सुंदरी देवी और उसका पुत्र चंदन किसी काम से दोनों पैदल जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने महिला को टक्कर मार दिया, टक्कर लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक महिला सुंदरी देवी सराय अकिल थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहरा उस्मानपुर की रहने वाली बताई जा रही है, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया, वही मृतक के परिजनों को जब सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया, रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए, परिजनों ने इस दुर्घटना की लिखित शिकायत सराय अकिल थाना को दे दिया है ।

Post a Comment

0 Comments