रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में चरखारी क्षेत्र के अस्थौन गांव में 15 जोड़ों समूहिक कन्या विवाह महायज्ञ हनुमान जी मंदिर के प्रागण में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम संयोजक राधा गोपाल सोनी की अगुवाई में कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम मे नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुनीता, मनोज राजपूत ने सभी कन्या के पैर पखराई का कार्यक्रम किया साथ ही उन्हें उपहार भेट किया, वही दूसरी तरफ गांव के ही रविंद्र राजपूत ने सभी जोड़ों को अपनी ओर से एक एक कलश वितरण किए, नव निर्वाचित प्रधान गीता, अजीत राजपूत, नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा, मइयादीन अस्थौन ने भी सहयोग किया, इस विवाह कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग रहा है ।
0 Comments