Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टेशन से सर्किट हाउस तक हटवाया गया अतिक्रमण, विशिष्ट अतिथियों के चलते की गई कार्यवाही...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में एक अक्तूबर को शहर में तमाम विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से शहीद आजाद सर्किट हाउस तक मार्ग अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है नगर निगम के दस्ते ने गुरुवार सुबह मार्ग से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है नगर निगम के दस्ते मार्ग किनारे अस्थाई दुकानों को हटाया गया, उनकी बांस बिल्लियों के साथ पॉलिथिन को भी जब्त कर लिया गया, दस्ते के सदस्यों ने बताया कि एक अक्तूबर को अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स कांपलेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन होगा, इसमें केंद्रीय युवा व खेलमंत्री अनुराग ठाकुर आ रहे हैं इसके अलावा शहर में एक और बड़ा आयोजन प्रस्तावित है इसमें भी तमाम दिग्गज आएंगे ।

Post a Comment

0 Comments