Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में हुई मां कुष्मांडा की पूजा, भक्त जनों की लगी रही कतार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप का पूजन अर्चन किया गया शक्तिपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी, आलोपशंकरी समेत शहर के अन्य देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धा, उल्लास से अनुष्ठान पूजन कर रहे हैं, घरों में भक्तों में मां का विधिविधान से पूजन अर्चन किया और दीप प्रज्जवलित करके मंगल कामना की, ललिता देवी मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुष्मांडा देवी दुर्गा के नौ अवतारों में से एक हैं देवी कुष्मांडा ब्रह्मांड की निर्माता हैं और वह ऊर्जा की स्रोत हैं देवी कुष्मांडा को अष्टभुजा के नाम से जाना जाता है क्योंकि उनके आठ हाथ हैं, कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया, मां का बहुरंगी पुष्पों से श्रृंगार किया गया, अलोपशंकरी देवी में आरती, पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की, कटरा कालीबाड़ी, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी में आचार्यों के सानिध्य में अनुष्ठान, पूजन किया गया ।

Post a Comment

0 Comments