Ticker

6/recent/ticker-posts

नगारा, बराना, खंगर्रा में एलएनटी मशीनों से किया जा रहा खनन, जिम्मेदार अधिकारी बने धृतराष्ट्र...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद की तहसील कुलपहाड़ के अंतर्गत पनवाड़ी विकास खंड के नगारा बराना खंगर्रा में किसानों की जमीनों से निजी भूमि के नाम पर माफियाओं द्वारा भारी भरकम एलएनटी मशीनों से कम से कम 40 से 50 फीट नीचे से बालू निकाली जा रही है, बालू कारोबारियों के द्वारा खनन एवं खनिज परिवहन का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है सारी मशीनों पर लगी रोक के बावजूद भी यहां पर भारी भरकम मशीनों से खेतों में सिर्फ बालू निकाली जा रही है नियमों के विरुद्ध बालू खनन से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है वही बालू कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में भारी भरकम महीनों से दिन रात काम कर रहे हैं, नगारा, बराना, खंगर्रा में अवैध बालू निकालकर ट्रक डंपर, ट्रैक्टरों से परिवहन कर रहे हैं जिससे कि सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खनन माफियाओं पर शासन प्रशासन कार्यवाही करने से हिचक रहा है, बालू माफिया पुलिस से मिलकर कार्य करने में लगे हुए हैं खनिज विभाग भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जो बड़ा सवाल है ।

Post a Comment

0 Comments