Ticker

6/recent/ticker-posts

दबंगों ने घर जा रहे सफाई कर्मी को पीटकर किया लहुलुहान, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध और अपराधियों का बोलबाला तेजी से बढ़ रहा है कहीं चोरी तो कहीं दबंगों का कहर, पुलिस का असर पूरी तरह से बेअसर हो गया है ऐसा ही कई मामले चायल कस्बे से सामने आये हैं, बतादें कि चायल नगर पंचायत के कार्यालय से लौट रहे सफाई नायक को दबंगों ने जमकर पीट दिया, पिटाई के बाद उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए, दबंगों की पिटाई से सफाई नायक बेहोश हो गया, जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल सफाई कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है बुधवार को घायल ने मामले की शिकायत सीओ चायल से किया है, जानकारी के लिए बतादें कि चायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में अजमतगंज निवासी कमलेश कुमार स्थानीय नगर पंचायत में सफाई नायक के पद पर कार्यरत है, वह शनिवार की रात करीब नौ बजे कार्यालय से घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में एक दर्जन दबंगों ने उसे घेर कर रोक लिया विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, पिटाई से सफाई नायक बेहोश हो गया इसके बाद दबंगों ने उसके जेब में रखा पंद्रह हजार रुपये नकद समेत मोबाइल लूट लिया, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है, चौकी चायल में मामले की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं किया है, जिसके बाद बुधवार को घायल सफाईकर्मी ने मामले की शिकायत सीओ से करते हुए तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही करने की गुहार लगाई है, सीओ चायल श्यामकांत ने घायल को थाना जाने के लिए कहा, आरोप है कि थाना जाने पर पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments