रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में प्राइवेट बस चालकों की लापरवाही और उदण्डता का आलम यह है कि बस की टक्कर लगने के बाद एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, साइकिल सवार बस के पहिए में फंस गया था लेकिन बस चालक ने बस नहीं रोकी कुछ दूर पर अधेड़ बस के पहिया से छूट गया और उसकी घटनास्थल पर मौत दर्दनाक हो गई, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डेढ़ किलोमीटर तक बस चालक साइकिल को घसीटते ले गया, जिसके बाद दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया चक्का जाम की सूचना पर कई थाने की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म करा दिया, मिली जानकारी के अनुसार कौशाम्बी थाना अंतर्गत हजियापुर गांव निवासी रामप्रकाश उम्र लगभग 40 वर्ष रविवार सुबह 9:30 पर अपने खेत से जानवरों को चारा लेकर साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही वह हजियापुर गांव के बाहर पहुंचा था तभी प्रयागराज से महेवाघाट जा रही बस ने रामप्रकाश को कुचल दिया इतना ही नहीं बस चालक ने साइकिल को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर चंपाहा बाजार तक घसीटते ले गया ।
जैसे ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रोड पर चक्का कर दिया, हादसे के बाद सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस, कौशाम्बी थाना पुलिस, मंझनपुर सीओ ने परिजनों को घंटों समझाने बुझाने के बाद सड़क का जाम हटवा दिया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा है वहीं पुलिस ने बताया कि भाग रही बस को चालक सहित पश्चिम सरीरा पुलिस ने गिरफ्तार करके कब्जे में ले लिया है ।
0 Comments