ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : सूबे के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी गौशाला, साफ सफाई समेत गांव की रोशनी के लिए लाखों करोड़ों बजट खर्च करते हैं लेकिन ग्राम सुगिरा में इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है, सूत्रों की माने तो सफाई कर्मीयों से ग्राम प्रधान और सचिव मोटी रकम लेकर कहते हैं कि आपको कोई सफाई नहीं करनी है आप अपने घर में ही बैठे रहें, सुगिरा के ग्राम में साफ सफाई नही होने के कारण जगह जगह जलभराव, कचरा भरा पड़ है, जिसमें मच्छर पनपते हैं जिसके कारण लोगों को तरह तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को इन्हीं बीमारियों के कारण झांसी, ग्वालियर जगहों पर इलाज करवाने के लिए रिफर होना पड़ता है लेकिन साफ सफाई के नाम पर सुगिरा गांव में पलीता लगाया जा रहा है, बतादें कि जैतपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सुगिरा में जब से ग्राम प्रधानी के चुनाव हुए हैं तब से आज तक कहीं भी गांव में सफाई नहीं हुई है ना ही कोई सफाई कर्मी आता है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिव और प्रधान मिलकर पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं गौशाला होते हुए भी रोड पर गोवंश घूम रहे हैं जिससे किसानों की परेशान बढ़ती है क्योंकि उनकी खड़ी फसल अन्ना जानवर जाकर चर जाते है जब से प्रधानी की चुनाव हुए हैं तब से सफाई कर्मी ग्राम सुगिरा में दिखाई नहीं देते हैं लोगों का कहना है कि कुछ खम्भो में रोशनी के लिए टू लाइट लड़ाई गई थी वो सभी लोकल लाइटें लगाई गई थी क्योंकि वह 4 दिन भी नहीं चली और सभी टूलाइटे खराब हो गई हैं कुछ खंभों को टू लाइट प्रधान के द्वारा सुधारवाने के बहाने निकलवा ली गई, बाकीं लाइट अभी भी नहीं लगवाई गई है हद तो तब हो गई, लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग की है ।
0 Comments