रिपोर्ट-राजकुमार
प्र्रयागराज : जनपद में शारदीय नवरात्र की नवमी पर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में देवी की विधिवत संधी पूजा हुई, इसे मां दुर्गा की वार्षिक पूजा का प्रमुख स्थान माना जाता है यह पूजा 2 तिथियों की मिलन की बेला में होती है इस बार संधी पूजा दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 24 मिनट के बीच हुई, सोमवार को अष्टमी की महा पूजा की गई मंगलवार की सुबह पंडालों में रौनक देखी गयी, प्रवेश पूजा के बाद कलश में कई नदियों का जल भरकर स्थापना हुई, नवमी की पूजा शहर के विभिन्न पंडालों में की गई नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजा और देवी के महाभोग का भी आयोजन किया गया, शहर के सभी देवी मंदिरों में माता की आराधना करने के लिए भक्त जुटे रहे ।
0 Comments