Ticker

6/recent/ticker-posts

पैगम्बरपुर गांव म चल रहा अवैध प्रसव केंद्र, संचालित, स्वास्थ्य विभाग बेखबर...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : जनपद के चायल सर्किल अंतर्गत मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पैगम्बर गांव में अवैध प्रसव केंद्र संचालित होने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में एक घर के कमरे में ही नियमों को दरकिनार कर डिलीवरी और गर्भपात जैसे संवेदनशील कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में डाली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध केंद्र का संचालन एक महिला द्वारा किया जा रहा था, जो चरवा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि स्थानीय आशा कार्यकर्ता कमीशन के लालच में गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल के बजाय इस झोलाछाप केंद्र पर ले जाती है। यहां न तो कोई प्रशिक्षित डॉक्टर मौजूद रहते हैं और न ही प्रसव से संबंधित आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस अवैध केंद्र पर सामान्य डिलीवरी के नाम पर 15 हजार से 25 हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की भी मिलीभगत बताई जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी अवैध प्रसव केंद्र की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांच टीम गठित कर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments