Ticker

6/recent/ticker-posts

नाली पाटने पर विरोध करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने रॉड से मारपीट कर किया लहूलुहान...

रिपोर्ट-सिमरन आर्या

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव में दबंगों द्वारा नाली पाटने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया, मनबढ़ दबंगों ने 5 से 6 लोगों की तादाद में आकर महिला और उसके पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया है, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव के रहने वाली महिला सुमित्रा देवी पत्नी राम सिंह को गांव के ही दबंगों ने लोहे की राड से पीटकर लहुलुहान कर दिया, महिला के अनुसार उपरोक्त दबंग उसके पड़ोस में रहते हैं और उसके घर के पीछे बनी नाली को कूड़ा करकट डालकर पाट रहे थे जब महिला ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त एकजुट होकर उसके घर पर चढ़ आए, आरोप है कि लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया जिसके बाद बीच बचाव करने आए उसके पति को भी लहूलुहान कर घायल कर दिया है उसकी एक पुत्री पूनम को कई जगह चोटें आई हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया है बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं ।

Post a Comment

0 Comments