Ticker

6/recent/ticker-posts

मिट्टी बराबर कर रहा ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-उमेश चंद्र

कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 7 टाण्डा रोड में एक ट्रैक्टर चालक लैंड लेवरल लगाकर ट्रैक्टर से उबड़ खाबड़ मिट्टी बराबर कर रहा था उसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही अधेड़ ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गयी, बताते चलें कि घटनाक्रम के मुताबिक वार्ड नंबर 1 भौतर निवासी रामशरण पाल उम्र तकरीबन 45 वर्ष पुत्र राम मनोहर पाल लैंड लेवरल यंत्र लगे ट्रैक्टर से वार्ड नंबर 7 टाण्डा रोड में बीएससी मास्टर साहब के घर के बगल में ऊबड़ ख़बड़ मिट्टी बराबर कर रहे थे, अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे उसका चालक दब गया शोर सुनकर जब तक आसपास के नगर वासी पहुंचते तब तक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई ।

मोहल्ले वासियों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस में सूचना दिया, जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवर के 2 पुत्र और 2 पुत्रियां हैं दोनों पुत्र महाराष्ट्र के शहर मुंबई में रहते हैं मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं अझुवा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है परिजनों ने बताया ट्रैक्टर का मालिक खुद मृतक ही था ।

Post a Comment

0 Comments