रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के निवास पर महापौर गणेश केसरवानी और नव निर्वाचित पार्षद सुनीता चोपड़ा का आगमन हुआ। व्यापारियों ने दोनों नेताओ का फूल माला और अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा की चुनाव में सिर्फ प्रयागराज व्यापार मंडल अकेला व्यापारिक संगठन था जिसने महापौर और पार्षद की सभी सीटों पर भाजपा का समर्थन किया था, जिसका नतीजा था कि महापौर की सीट पर रिकॉर्ड तोड़ वोटों से विजय मिली। और वार्ड में भी पार्षदी का बेहतर प्रदर्शन करते हुए पार्षदों ने विजय प्राप्त किया। यह व्यापार मंडल की मेहनत का ही नतीजा था, कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र अटाला करेली रसूलपुर गौस नगर आदि क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी को काफी संख्या में वोट मिला। यह सारा वोट व्यापारी समाज का था जो कि शांतिपूर्ण रूप से सिर्फ अपना व्यापार करना चाहता है। चुनाव से पहले व्यापार मंडल ने नारा दिया था, कि जिसके साथ व्यापारी उसका पडला भारी और आज उसका फल सामने हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज व्यापार मंडल ने पूरे चुनाव में महापौर और पार्षद की सभी सीटों पर जी जान से मेहनत किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। जिसके लिए आज मैं खुद व्यापारियों के बीच में उनको धन्यवाद देने आया हूँ। आज व्यापार मंडल के समर्थन से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत कर मैं आपके सामने हूं और व्यापार मंडल से वादा किया कि पूरे शहर में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की अगर समस्या आती है, तो मैं 24 घंटे व्यापार मंडल के साथ खड़ा हूं गणेश केसरवानी का ढोल नगाड़ा के साथ कोतवाली चौक चौराहे से व्यापारियों ने स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने निवास स्थान तक ले गए। पूरे रास्ते दुकानों से निकलकर व्यापारियों ने जगह-जगह पर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण मोहन गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, आनंद जी टंडन, मुसाब खान, राजकुमार केसरवानी, अखिलेश केसरवानी, रोशनी अग्रवाल, शिखा खन्ना, राजीव तिवारी, संजीव मेहरोत्रा, लाली सरदार, उज्ज्वल टंडन, बबलू जारी, सुशील शुक्ला, के के गुप्ता, प्रशांत पांडे, मोनू चौरसिया, अन्नु केसरवानी, सौरभ गुप्ता, मधुमिता नाथ, आशीष गुप्ता, संजय केसरवानी, हैप्पी कसेरा, नीरज कसेरा, चंद्र मोहन कसेरा आदि मौजूद रहे।
0 Comments