Ticker

6/recent/ticker-posts

भ्रष्ट बिजली अधिकारियों की खुले आम लूट, व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : आज व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर आए मेजा के प्रतिष्ठित व्यापारी नागर गुप्ता ने संगठन के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी से मिल कर विद्युत विभाग में व्याप्त घुसखोरी और भ्रष्टचार की शिकायत किया प्रकरण मेजा रोड का है जहां नागर गुप्ता ने अपने प्लॉट के ऊपर से 11000 वाट की लाइन शिफ्टिंग के विषय में विभाग में अपनी प्रार्थना पत्र सौंपा था जिसके लिए विभाग ने नागर गुप्ता को एस्टीमेट बना कर पैसा जमा करने को कहा नागर गुप्ता ने सभी विभागीय मानकों को पूरा करते हुवे अपने कार्य को करवाया फिर इनसे 50000 का घुस मांग गया जब उन्होंने देने में असमर्थता जताते हुवे देने से मना किया और विभागीय जो भी पैसा होगा उसको जमा करने के लिए कहा तो इनको आज तक एस्टीमेट नही दिया गया इससे आजिज आ कर उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया तो पहिले जांच ने sdo विनय सिंह को दोषी पाया गया।(अपने पत्र में श्री एम देवराज आईएएस ने दबंग एसडीओ श्री विनय सिंह की जांच करने की बात करी है) पुनः जांच में विभागीय अधिकारियों ने आपसी जांच में  मिली भगत करके विनय सिंह को जांच से बारी कर दिया और उलटे नागर गुप्ता और उनकी पत्नी के ऊपर 420,406 का मुकदमा दायर कर दिया गया है और नागर गुप्ता की दुकान से 1 एसी और विभागीय पैसा जमा करने के नाम पर 15 से 20 हजार रुपए भी ले लिया है जिसकी सभी कॉल रिकॉर्डिंग और साक्ष्य भी नागर गुप्ता के पास है, व्यपार मंडल अब इस भ्रष्टचार, घुस खोरी  और  व्यापारी के उत्पीड़न के लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है व्यापार मंडल अब इन भ्रष्ट अधिकारियों को सजा दिलवाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने को तैयार है।

Post a Comment

0 Comments