Ticker

6/recent/ticker-posts

नाले की सफ़ाई नही होने से लोगों के घरों में भरा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं कराई गई सफाई...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड मूरतगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मलाक मोइनुद्दीनपुर और महगांव के बीच से बना नाला पूरी तरह से गंदगी से भर गया है, जिसके चलते बारिश का पानी नाले से बाहर आकर लोगों के घरों में घुस जाता है, बारिश होते ही मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव की कई दलित बस्तियों में नाले का पानी भरने लगता है, आलम यह हो जाता है कि लोगों का घर से निकलना, चलना सब दुश्वार हो जाता है ।

ग्रामीणों का आरोप है कि आस पास की कई ग्राम पंचायतों का पानी इसी नाले से होकर उत्तर की ओर गुजरता है, वहीं मलाक मोइनद्दीनपुर गांव के नाला पूरी तरह से कीचड़ से भर गया है जिसके चलते नाले में आने वाला पानी उसके ऊपर से बहकर लोगों के घरों में घुस जाता है, बारिश के दिनों में तो गांव के कई मुहल्ले तालाब में तब्दील हो जाते हैं ।

कई बार इस बात की शिकायत जिम्मेदारों से किया गया लेकिन नाले की साफ सफाई के संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रहा है, लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर नाले की साफ सफाई करवाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments