रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना से 500 मीटर दूरी पर स्थित रायल एजेंसी के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से आनन फानन में घायल पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है बाइक सवार का नाम जावेद पुत्र अनीष अहमद बताया जा रहा है जो थाना एयरपोर्ट के मखदूमपुर गांव का रहने वाला है, वहीं लोगों की माने तो दुर्घटना की सूचना पर पूरामुफ्ती पुलिस की लापरवाही सामने आई है सूचना देने के घंटो बाद देर से पहुंची पुलिस के कारण कर चालक मौका देख फरार हो गया है जिसके बाद मौके पर पड़ी बाइक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं मृतक के साथ हुई दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया है ।
0 Comments