रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सराय अकिल के भगवतीगंज फकीराबाद में पुलिस की प्राइवेट गाड़ी ने बच्चे को रौंद दिया जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद बच्चे की मौत से नाराज लोगों ने नारे बाजी प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम कर दिया, सिपाही के गाड़ी से बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर चायल क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुँच गई, मामले को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोंक झोंक हुई मामला शान्त कराने में पुलिस के कुछ अधिकारी लगे है बताया जाता है कि हिमांशु केसरवानी उम्र 8 वर्ष सिपाही के वाहन से घायल हुआ है और अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे की रास्ते में मौत हो गई, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सिपाही की गाड़ी ने बच्चे को रौंदा है और अंकुर नाम के सिपाही का नाम हादसे में आ रहा है लोगों के अनुसार शराब के नशे में सिपाही था जिससे हादसा हुआ है घटना को अंजाम दे कर सिपाही मौके से फरार हो गया है घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया सर्किल सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी है ।
0 Comments