Ticker

6/recent/ticker-posts

खोया हुआ 01 कार्टून, पीली धातु के आभूषण व नकदी 4,00,000/- रूपये) थाना मुठ्ठीगंज पुलिस ने किया सुपुर्द...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : आवेदक अनिल कुमार केसरवानी पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी 593 गाजीगंज मण्डी मुठ्ठीगंज थाना मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 26.01.2024 को थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि अपने मकान का सामान दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान ई-रिक्शा में 01 कार्टून जिसमे रखे नकदी व पीली धातु के आभूषण (कुल कीमत करीब 4,00,000/- रूपये) छूट गया तथा काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला । इस सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों व ICCC के माध्यम से उक्त खोया हुआ 01 कार्टून व उस में रखे पीली धातु के आभूषण व नकदी (कुल कीमत करीब 4,00,000/- रूपये) बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया । गुम हुये कार्टून को वापस पाकर आवेदक का चेहरा खुशी से खिल उठा और उनके द्वारा थाना मुठ्ठीगंज पुलिस टीम के सार्थक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।आवेदक का नाम व पता-अनिल कुमार केसरवानी पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी 593 गाजीगंज मण्डी मुठ्ठीगंज थाना मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज।बरामदगी का विवरण- 01 कार्टून जिसमे रखे पीली धातु के आभूषण व नकदी (कुल कीमत करीब 4,00,000/- रूपये) बरामद करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 उदय चन्द्र तिवारी, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 संजीव मोहन मिश्रा, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट, प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments