Ticker

6/recent/ticker-posts

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी के पिता से पुलिस की मुठभेड़...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस की मुख्य आरोपी बताए जा रहे नौशाद अली से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से नौशाद घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, नौशाद अली पटाखा फैक्ट्री मामले में आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता बताया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उसका पुलिस से सामना हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल नौशाद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अब तक 11 लोगों की हो चुकी है मौत...

गौरतलब है कि सोमवार, 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव में रेलवे पावर हाउस के समीप स्थित पटाखा विनिर्माण कारखाने में अचानक भीषण विस्फोट हो गया था। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments