Ticker

6/recent/ticker-posts

लोगों के बीच जाकर कई मुद्दों पर हुई बातचीत, आखिर 2024 में किसकी बनेगी सरकार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : लोकसभा चुनाव 2024 में किसकी सरकार बनेगी और कौन होगा देश का नया प्रधानमंत्री यह बात लोग के दिलों दिमाग पर छाई हुई है। लोग अपना अपनी मत प्रकट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि हमें सरकार वहीं चाहिए जो देश हित की बात करें, देश हमारे लिए सर्वोपरि है सांसद और प्रधानमंत्री से हमे कोई लेना देना नहीं है। पीएम कोई भी बने लेकिन देखना है कि वह देश और देश के लोगों के बारे में क्या सोच विचार रखता है इस समय देश का प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर कोई हो नहीं सकता। वहीं कुछ लोग राहुल गांधी और अखिलेश की ओर इशारा करते नज़र आ रहे हैं है। फिलहाल लोगों के बीच जाकर जब टीबी न्यूज़ टीम ने बातचीत किया तो कई रूझान निकलकर सामने आये है जिसमें पीएम मोदी का चहेरा अन्य पार्टियों के नेताओं पर भारी पड़ रहा है। आगामी 25 मई को छठवें चरण का चुनाव प्रयागराज में भी होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर लोग उत्साहित नज़र आ रहे हैं वहीं अपने अपने नेताओं को विजयी बनाने की बात कर रहे हैं। सरकार किसकी बनेगी। कौन हारेगा कौन जीतेगा यह फैसला 4 जून को आने वाला है लेकिन समर्थक अपने रूझानों से एक दूसरे की सरकार बना रहे हैं ।
Election Loksabha 2024 : PM Modi Akhilesh Yadav Samajwadi party BJP Rahul Gandhi Congress

Post a Comment

0 Comments