Ticker

6/recent/ticker-posts

चालक की लापरवाही से विकलांग यात्री की मौत, ई-रिक्शा पलटने से हुई दुर्घटना...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव के पास ई रिक्शा चालक चलती ई रिक्शा से कूद गया है जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया है और पलट गया है ई रिक्शा पलट जाने से उसमे बैठे विकलांग सवारी ई रिक्शा के नीचे दब गए जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गए और तड़प तड़प कर विकलांग सवारी की मौत हो गई है आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ई रिक्शा को सीधा कर उसमें दबी सवारी को बाहर निकाला मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी विकलांग सुशीला देवी अपने दो बेटे और दो बेटी के साथ रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव के मजरा पट्टी नरवर निवासी सजन लाल विकलांग उम्र 40 वर्ष पुत्र भाई लाल गुरुवार की दोपहर मूरतगंज बाजार गए थे। बाजार से सामान खरीदने के बाद सजन लाल ईरिक्शा नम्बर यूपी 70 के टी 8360 में बैठकर अपने गांव पट्टी नरवर बदनपुर वापस लौट रहे थे जैसे ही ई रिक्शा बदनपुर के पास पहुंचा ई रिक्शा चालक ननकू पाल चलते ई रिक्शा से कूद गया और घटना स्थल से चालक फरार हो गया। जिससे चालक बिहीन होते ही ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया ई रिक्शा पलटने से उसमें बैठी सवारी विकलांग सजन लाल ई रिक्शा के नीचे दब गया और गंभीर चोट लग जाने से तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और मृतक के परिवार को दी। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल पर कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी बच्चे और परिवार गांव के लोग भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और ई रिक्शा चालक पर साजिश करके हत्या करने का आरोप लगा रहे ।

Post a Comment

0 Comments