Ticker

6/recent/ticker-posts

गुलामीपुर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी‌ : सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में शनिवार रात करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे-19 पर सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरे व्यक्ति को पीछे से आ रही डिजायर कार कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गनपा ग्रामसभा के चकिया निवासी रामसूरत पाल (52) पुत्र दयाराम शनिवार को सरसों का तेल पेराने के लिए भैरों मोड़ गए थे। काम खत्म होने के बाद वह घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही डिजायर कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रामसूरत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सैनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार दोनों वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments