रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 12 मई को सड़क पार कर रहे व्यक्ती को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मर दी थी। जिससे व्यक्ती गम्भीर रूप से घायल हो गया था उसी दिन उसे पहले मूरतगंज सीएससी ले जाया गया इसके जिला अस्पताल हालात गम्भीर होने पर प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद परिजनो ने उसे अरमान हॉस्पिटल तिलहापुर में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महगांव का रहने वाला तारा चन्द पुत्र छोटे लाल उम्र करीब 45 वर्ष दिनांक 12 मई 2024 को समय करीब सात बजे शाम के वक्त महगांव स्थित फैमिली बाजार के पास से जीटी रोड पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार जो प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही थी जिसका चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलते हुए तारा चन्द को टक्कर मार दिया जिससे तारा चन्द गम्भीर रूप में घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे एम्बुलेंस से मूरतगंज सीएससी ले जाया गया उसके बाद जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करवाया गया था जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे प्रयागराज एसआरएन में भर्ती करवाया गया, उसके बाद परिजनों द्वारा घायल ताराचन्द को तिलहापुर स्थित अरमान हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां बीते बुधवार की रात तारा चन्द की मौत हो गई मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। मौत के बाद परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
0 Comments