रिपोर्ट शिवबोध, संदीप सिंह
कौशाम्बी : विकासखंड सिराथू थाना अंतर्गत ग्राम सभा कैनी में खनन माफिया का आतंक लगभग 15 दिनों से रात में तालाबों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जेसीबी वाले रात दिन तालाबों की मिट्टी खुदाई करते रहते हैं। क्षेत्रीय पुलिस कर्मचारियों को फोन करने पर मौन साधे चुप्पी बैठे हुए हैं। शिकायत करने पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। जेसीबी वाले को मना करने पर धमकियां देते हैं जो उखाड़ना हो उखाड़ लीजिए। हम थाना चौकी में पैसा देकर तालाबों की मिट्टीजेसीबी से खुदाई कर रहे हैं। हमारा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
0 Comments