Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईवे किनारे बंद बक्से में मिला महिला का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब कल्याणपुर के पास एनएच-19 प्रयागराज मार्ग किनारे एक बंद बक्से में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध बक्सा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाया तो उसमें एक महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर यहां फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments