रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : आज परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आधार पर प्रभारी उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव, हेड कांस्टेबल राम बहादुर पाल, महिला हेड कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल नीतू यादव व महिला कांस्टेबल कमला यादव द्वारा उपस्थित काउंसलरों के माध्यम से दो दंपति जोड़ों को पति-पत्नी व उनके परिजनों की सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों की परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी को उनके जीवन की पारिवारिक कर्तव्य को बताते हुए समझाया गया। वह दोनों पति-पत्नी द्वारा बताया गया कि अब हम दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं रह गया है। अब हम दोनों अपनी खुद की सहमति से सुलह समझौता करना चाहते हैं। दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त किया गया, कि अब हम दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक अपना जीवन यापन करेंगे ।परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को सलाह दिया गया, कि अपने जीवन को पुनः शुभारंभ करिए
0 Comments