Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर सेल ने व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट को रिकवर करवाकर साइबर फ्रॉड होने से बचाया गया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : आवदेक डॉ0 हरिओम कुशवाहा द्वारा साइबर सेल प्रयागराज को सूचना दी गयी कि उनकी इस्टाग्राम आईडी हैक हो गयी है और उस आईडी से उनके मित्रों को स्पैम लिंक भेजा जा रहा है, जिस पर क्लिक करते ही उनके मित्रों की आईडी भी हैक हो जा रही है। साथ ही इस आईडी के स्टेटस पर पैसे इनवेस्टमेंट के स्टेटस लगाये जा रहे हैं। इस सूचना साइबर सेल टीम प्रयागराज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक की उक्त इंस्टाग्राम आईडी को रिकवर कराया गया तथा उनके व उनके मित्रों के साथ साइबर फ्रॉड होने से बचाया गया। आवेदक द्वारा साइबर सेल के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।आम जनमानस से अपील-यदि इंस्टाग्राम, फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से किसी के भी द्वारा कोई लिंक प्राप्त होता है तो सतर्क रहें! और यह सुनिश्चित करें कि जो वेबपेज खुल रहा है उसका URL सही है या नही है! साइबर अपराधी आजकल एक नए तरीके का प्रयोग कर रहे हैं। वे वेबसाइट के URL एड्रेस को छोटा करके आपके सामने प्रदर्शित करते हैं, इससे आपको स्पष्ट पता नहीं चल पाता है कि आप किस वेबसाइट पर जा रहे हैं। स्मार्टफोन के लिए ऐसे छोटे URL बहुत आम बात हैं। यह भी हो सकता है कि आप जानकारी के बगैर अपना विवरण किसी फर्जी वेबसाइट पर अंकित कर दें। हमेशा छोटे URL से सावधान रहिए और सत्यापित वेबसाइट के माध्यम से ही लॉग इन करें। अपने प्रत्येक सोशल मीडिया अकांउट में 2-स्टेप सिक्योरिटी ऑन रखें। टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन एक ऑप्शनल फ़ीचर है, जो आपके सोशल मीडिया अकाउंट को ज़्यादा सुरक्षित बनाता है। पुलिस टीम का विवरण-1.  उ0नि0 विनोद कुमार यादव, प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.  क0आ0ग्रेड ए जय प्रकाश सिंह साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।.3.  का0 अनमोल कुमार सिंह, साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.  का0 पुनीत सिंह, साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments