Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ी सहित थाना लाकर कर रही पूछताछ...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
 
प्रयागराज : लोकसभा चुनाव मे इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे उज्जवल रमण सिंह के पिता पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह को करैली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बूथ पर प्रत्याशी के पिता रेवती रमण पहुंचे थे जहां कुछ नोकझोक की सूचना पर पहुंची करैली पुलिस ने उन्हें गाड़ी सहित थाने ले गई है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। शनिवार को मतदान के दौरान वह करेली क्षेत्र में अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे जहां पर बूथ पर कुछ कहा सुनी और विवाद होने की जानकारी पर करैली पुलिस पहुंची और कुंवर रेवती रमण सिंह को गिरफ्तार कर गाड़ी सहित थाने ले गई। फिलहाल पुलिस रेवती रमण सिंह से पूछताछ कर रही है ।
Loksabha chunav 2024 Allahabad sansadiy kshetra Congress BJP Sapa 

Post a Comment

0 Comments