रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर जोन व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को आज “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों व ICCC की मदद से 04 घण्टे के अन्दर डफरिन अस्पताल प्रयागराज थाना क्षेत्र शाहगंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- आवेदक मकरम सिंह पुत्र स्व० मलखान सिंह निवासी 483 लकड़ी मण्डी थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज द्वारा थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक- 06.06.2024 को इलाज हेतु काल्विन अस्पताल प्रयागराज आये थे जहां उनका करीब 03 वर्षीय पुत्र कहीं गुम हो गया है और ढूँढने पर नहीं मिल रहा है । इस सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों व ICCC की मदद से गुमशुदा को 04 घण्टे के अन्दर डफरिन अस्पताल प्रयागराज थाना क्षेत्र शाहगंज से सकुशल बरामद किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम-1.प्रशिक्षु उ0नि0 विवेक तिवारी थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.प्रशिक्षु उ0नि0 जसवंत सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments