रिपोर्ट-मनोज सोनी

कौशाम्बी : जनपद में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज मनौरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण का कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी जी एवं प्रबंधक मनोज कुमार केसरवानी जी द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका केसरवानी जी ने इस अवसर पर आजादी को बनाए रखने किया सभी लोगों को संदेश दिया कि हमें इसे हर हाल में बचाना है और लड़कियों को अच्छी पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया। पिछले वर्ष अच्छी पढ़ाई के कारण विद्यालय से तीन छात्रों का इंस्पायर अवार्ड में भी सिलेक्शन हुआ है बोर्ड परीक्षा 2024 में हाई स्कूल एवं इंटर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को विद्यालय की तरफ से बच्चों को इनाम दिया गया। बच्चों द्वारा बहुत अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरस्वती वंदना की गई विद्यालय में अच्छे संस्कार के लिए हवन और भजन का भी कार्यक्रम किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, राष्ट्रगीत प्रेरणा गीत, नाटक, एकल डांस भी प्रस्तुत किया गया ।
विद्यालय परिवार के लोग एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम को देखकर खूब आनंदित हुए और एक सबसे अच्छे डांस पर विद्यालय के लोगों द्वारा 1500 रुपए का कुल पुरस्कार राशि छात्रा राखी को प्राप्त हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से श्री सतीश चंद केसरवानी अध्यक्ष मनोज कुमार केसरवानी, प्रबंधक पुरुषोत्तम दास केसरवानी कोषाध्यक्ष, लालता प्रसाद, राम आधार, हरिश चंद्र, रमेश चंद, मनीष कुमार केसरवानी, एडवोकेट सुधीर, सुधीर कुमार केसरवानी, कमलेश केशरवानी, शंभू लाल केशरवानी पूर्व प्रधान, राधे श्याम केसरवानी पूर्व प्रधान, हेमचंद जी, रवि कुमार केसरवानी पूर्व प्रधान, दिनेश कुमार, राजीव जी, विकास कुमार, रमेश चंद जी, सुनील कुमार जी, कौशल कुमार, मनोज कुमार, मन्ना लाल, सभी शिक्षकगण, स्कूल कर्मचारी, स्कूल की छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
0 Comments