रिपोर्ट-देवेन्द्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ के सीमेंट व्यापारी देशराज साहू उम्र 40 वर्ष प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी अपनी दुकान बंद करके रात 9:00 बजे के लगभग वह पावर हाउस की तरफ टहलने गए थे। नकाब बांधकर बाइक से दो युवक पहुंचे और उनसे बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों युवको ने उन्हें गोली मार दई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और सड़क पर गिर पड़े हैं चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए हैं घटना के बाद हमलावर पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए हैं जानकारी मिलते ही मौके पर बाजार के लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल व्यापारी को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में रेफर कर दिया। सीमेंट व्यापारी पीएसीएल कंपनी और पल्स कंपनी में एजेंट था क्षेत्र के लोगों की रकम जमा करता था कंपनी ने लोगों का पैसा नहीं दिया है जिससे भी आए दिन विवाद होता था इसके अलावा भी सीमेंट व्यापारियों से उसका जबरदस्त कंपटीशन था जिससे उसकी खिंच तान बनी रहती थी घटना के अन्य कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है ।

0 Comments