कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव के समीप वन माफियाओं ने सैकड़ों हरे सागवन के पेड़ों को बिना परमिशन के काटकर उठा ले गए। लोगों की आरोप है कि वन विभाग की मिली भगत के चलते ऐसे कामों को लकड़ी माफिया खुलेआम अंजाम देते हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिससे पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है और सरकार के राजस्व का भी। चायल सर्किल के मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में सैकड़ों लकड़ी माफिया सक्रिय हैं जो आये दिन हरे प्रतिबंधित पेड़ों का कटाई में लगे रहते हैं। पन्नोई गांव के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय रेंजर से शिकायत करने के बाद भी अभी तक सैकड़ों सागवन के पेड़ों को काटने वाले लकड़ी माफिया पर कोई कार्यवाही की गई है। इस सम्बन्ध में रेंजर से बात करने पर बताया कि माफिया पर जुर्माने की कार्यवाही करा दी गई है लेकिन रसीद का ब्योरा बताने मे आनाकानी कर रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

0 Comments