रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के चक गुरैनी गांव में बुधवार की दोपहर एक मकान देखते ही देखते भरभराकर पुराने कुएं में समा गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान अचानक से ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। गनीमत रही की दुर्घटना के दौरान मकान में रहने वाले लोगों के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था जिससे हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है मकान गिरने से किसान हीरालाल और उसके परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीड़ित हीरालाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं मकान गिरने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की है बताया जा रहा है कि उन्होंने पीड़ित को प्रशासन की तरफ हर संभव मदद का आश्वासन दिया है ।

0 Comments