Ticker

6/recent/ticker-posts

रिश्वत लेते रंगे हाथों सदर कानूनगो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने करी बड़ी कार्यवाही...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एंटी करप्शन की टीम ने सदर कानूनगो को रंगे हाथों दस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कानूनगो को थाना सिविल लाइन लाकर लिखापढ़ी करते हुए जेल भेज दिया है। बतादें कि शिकायतकत्री श्रीमती सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय शंकर लाल निवासी 130/160 गयासुद्दीनपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज द्वारा श्री रामकृष्ण मिश्रा राजस्व निरीक्षक तहसील सदर जनपद प्रयागराज के विरूद्ध लिखित शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज को दिया कि मेरी पुश्तैनी जमीन शाहा उर्फ पीपल गांव तहसील सदर जनपद प्रयागराज में है जो मेरे पति की मृत्यु के बाद मेरे नाम दर्ज हो चुकी है। मेरी जमीन का गाटा सं0-1125 को वहाँ के दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसी सम्बन्ध में धारा-24 के अन्तर्गत पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसकी पैमाइश राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत तरीके से की गयी थी ।

जिस पर आपत्ति के बाद एसडीएम महोदय ने पुनः पैमाइश करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था। मैं पढ़ी लिखी नहीं हूँ एवं बेसहारा महिला हूँ, इसलिए मेरी जमीन की देख-रेख एवं मुकदमें की पैरवी मेरे परिचित मनोज कुमार पुत्र शिवबरन सिंह निवासी 65 बी दांदूपुर सेवईत थाना सोंराव जनपद प्रयागराज से करवाती हूँ। मैं मनोज कुमार के साथ मिलकर राजस्व निरीक्षक श्री रामकृष्ण मिश्रा तहसील सदर प्रयागराज से कई बार मिलकर रिपोर्ट देने के लिए प्रार्थना कर चुकी हूँ, किन्तु उनके द्वारा मेरी जमीन की रिपोर्ट देने के लिए 10,000 रुपए माँगा जा रहा है। दिनांक -20 अगस्त 2024 को मेरा पैरोकार मनोज कुमार श्री रामकृष्ण मिश्रा राजस्व निरीक्षक से तहसील सदर में मिला तो उन्होंने मनोज से कहा कि दिनाक 21 अगस्त 2024 को 10,000 रुपये लेकर आना। मैं उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहती हूँ, बल्कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहती हूँ। शिकायतकत्री द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र का गोपनीय रूप से सत्यापन करने पर प्रकरण ट्रैप हेतु उचित पाया गया।

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज टीम द्वारा दिनांक 21 अगस्त 2024 को सुभाष चौराहे के पास से समय करीब 16:00 बजे विधिक कार्यवाही करते हुए श्री रामकृष्ण मिश्रा राजस्व निरीक्षक तहसील सदर जनपद प्रयागराज को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि यदि सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो तत्काल उनसे सम्पर्क करे, जिसका हेल्प लाइन नम्बर 9454404859 एवं सतर्कता मुख्यालय का हेल्प लाइन नम्बर 9454401866 है जिसमें प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा सकें ।

Post a Comment

0 Comments