Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सराय अकिल में पुलिस अधीक्षक ने सम्भ्रान्त व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित...

रिपोर्ट-नरेन्द्र द्विवेदी


कौशाम्बी : जनपद में 78वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर थाना सराय अकिल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात थाना सराय अकिल में नव निर्मित थाना कार्यालय, आधुनिक विवेचना कक्ष, मेस व महिला हेल्प डेस्क के शिलापट का अनावरण करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया गया। थाना सराय अकिल के ग्राम चौकीदारो को मेडल/स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। सम्मानित क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों के अभूतपूर्व नियंत्रण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी चायल, क्षेत्राधिकारी चायल, प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल व थाना सराय अकिल के समस्त कर्मचारीगण तथा थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिक गण भी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments