Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल और पुर्जे बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 2 अभियुक्त वकार अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासी ग्राम मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, मुन्ताज पुत्र फैयाज अली निवासी ग्राम कदिलापुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर दिनांक-29 जनवरी 2025 मन्दर देह माफी थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार कर कब्जे से 1 चोरी की मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर चे0सं0 MBLJAW402PGE05814, 01 अन्य मोटरसाइकिल HF DELUXE सं0 UP 70 DM 5463 के पुर्जे व अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के पुर्जे बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी व मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद होने के आधार पर मु0अ0सं0 12/2025 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मनोज कुमार सिंह थाना प्रभारी, एस आई बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी सल्लाहपुर, एस आई संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक अंकित सांगवान, कांस्टेबल विनोद यादव थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments