Ticker

6/recent/ticker-posts

एचडीएफसी बैंक द्वारा मृदा परीक्षण शिविर का आयोजन, कृषि विज्ञानिकों ने दी किसानों को जानकारी...

रिपोर्ट-राकेश मिश्रा 


कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड नेवादा अंतर्गत ग्राम बरियावां में दिनांक 30 जनवरी 2025 को एचडीएफसी बैंक एवं बायफ द्वारा समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के अंतर्गत मृदा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह, डॉक्टर मनोज सिंह, डॉक्टर मनीष सिंह द्वारा क्षेत्रीय किसानों को खेती के बारे में जानकारी दिया गया ।


इस प्रशिक्षण केंद्र में आए हुए क्षेत्रीय किसान, बायफ के टीम से श्री संतोष दीक्षित, देवेंद्र, दिग्विजय, सर्वेश आदि एवं ग्राम प्रधान जय सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments