Ticker

6/recent/ticker-posts

यमुना नदी में मल्हीपुर के पास हो रहा अवैध खनन, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां...

रिपोर्ट-राकेश मिश्रा 

कौशाम्बी : जनपद थाना सराय अकिल क्षेत्र के श्यामपुर उर्फ मल्हीपुर खंड संख्या पर यमुना नदी से खनन माफियाओं द्वारा मानकों के विपरीत हैवीवेट पोकलैंड मशीन से बालू का खनन किया जा रहा हैं। बालू माफियाओं द्वारा रोजाना यमुना नदी की कोख को छलनी किया जा रहा है। वहीं खनन माफियाओं द्वारा नियम कानून को दर किनार करके इस कार्य को अंज़ाम दिया जा रहा है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की गाइड लाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। बालू माफिया यमुना नदी में बालू खनन के नियमों को ताक पर रख कर हैवी वेट पोकलैंड मशीन का प्रयोग कर जल धारा को रोककर गहरे पानी से खनन कर रहे है।

जिसके चलते यमुना नदी में बड़े-बड़े कुंड बन गए हैं जिससे आस पास के लोगों एवं जानवरों को खतरा भी बना रहेगा। इसके साथ ही जितनी गहराई तक खनन का नियम है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस मामले से पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है और सरकार के खजाने को चूना लगाया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments