Ticker

6/recent/ticker-posts

राजेश कुमार होंगे कौशाम्बी के नए एसपी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव का हुआ स्थानांतरण...

रिपोर्ट-राकेश मिश्रा 

कौशाम्बी : जनपद में काफी समय से तैनात रहे एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का सोमवार देर रात इटावा जनपद स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं जिले में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती हो गई है। शासन द्वारा राजेश कुमार को कौशाम्बी का नया एसपी नियुक्त किया गया है वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। राजेश कुमार हाल ही में कौशाम्बी जिले के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए हैं उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा पीपीएस उन्होंने 1997 में डिप्टी एसपी के रूप में सेवा प्रारंभ की थी। लगभग तीन दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने कई जिलों में सीओ और एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया है। उनकी कार्यशैली को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी माना जाता है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

जिनमें उत्कृष्ट सेवा पदक 15 अगस्त 2022 से सम्मानित किये जा चुके हैं। राजेश कुमार एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। इसके पहले वह विभिन्न जनपदों में अपनी सेवा दे चुके हैं। अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को सराहा गया है नए एसपी की नियुक्ति से जिले वासियों को कानून व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद है। उन्होंने पदभार संभालने से पहले हुई प्रेस वार्ता में कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

Post a Comment

0 Comments