रिपोर्ट-राकेश मिश्रा
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन और जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत महेवाघाट पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2005 से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त मानसिंह पुत्र दादू सिंह, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना महेवाघाट, थाना पश्चिम शरीरा में दर्ज गंभीर आपराधिक मुकदमा—केस संख्या 3750/05, धारा 147, 148, 149, 326 भा.दं.वि. में नामजद था। इस मामले में वह करीब 19 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा लगातार दबिशें देकर की गई इस कार्रवाई में आखिरकार सफलता मिली और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
0 Comments