Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम ने किया विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की करी सराहना...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय महगाँव एवं कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों की उपस्थिति, अनुशासन एवं शिक्षण व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। प्राथमिक विद्यालय महगाँव में कार्यरत 05 शिक्षकों में से प्रधानाध्यापक निधि श्रीवास्तव व सहायक अध्यापिका प्रियंका देवी उपस्थित रहीं। सहायक अध्यापिका सादिया कमर सी.सी.एल. पर, कीर्ति सिंह बी.आर.सी. प्रशिक्षण में तथा शशिकला ए.आर.पी. पद चयन उपरांत बी.आर.सी. में प्रशिक्षण हेतु अनुपस्थित थीं। विद्यालय में नामांकित 134 बच्चों में से 101 उपस्थित मिले, जो लगभग 75% उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने बच्चों की भौतिक उपस्थिति व टैबलेट पर दर्ज उपस्थिति का मिलान किया, जो समान पाया गया। विद्यालय के अनुशासन व वातावरण की उन्होंने प्रशंसा की। साथ ही को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थिति व पोषण ट्रैकर की जानकारी भी प्राप्त की। वहीं, कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद में कार्यरत 14 सहायक अध्यापक, 01 शिक्षामित्र एवं 01 परिचारिका के सापेक्ष सभी कार्मिक उपस्थित मिले। केवल 01 शिक्षिका व 01 शिक्षामित्र एफ.एल.एन. प्रशिक्षण हेतु बी.आर.सी. चायल गए हुए थे। विद्यालय में नामांकित 337 बच्चों में से 290 उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कक्षा 6 से 8 में हिन्दी व पर्यावरण की परीक्षा तथा कक्षा 3 से 5 में नैतिक शिक्षा की परीक्षा संचालित हो रही थी।

जिलाधिकारी ने टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति का मिलान किया, जो सही पाया गया। विद्यालय में छतों की मरम्मत का कार्य एस.एम.सी. व ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही यू-डायस में 337 बच्चों का नामांकन व 290 बच्चों की अपार आईडी जनरेट होना भी पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की समुचित व्यवस्थाओं व शिक्षण प्रणाली की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments