ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) तथा एस. एस. स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खो-खो, लंबी कूद और रस्साकसी जैसे खेल शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला (पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड भारत सरकार) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के परिणाम...
खो-खो खेल में मधु वाचस्पति कॉलेज ने पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक M. V. Convent को तथा कांस्य पदक पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल को मिला। लंबी कूद खेल में पुरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रस्साकसी के खेल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया...
खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में डॉ. शुक्ला ने विद्यालय के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में सुजीत कुमार एथलेटिक्स, स्वर्ण पदक, निधि यादव एथलेटिक्स, स्वर्ण पदक, आयुषी कुमारी बॉक्सिंग, स्वर्ण पदक, दीक्षा यादव बॉक्सिंग, कांस्य पदक हासिल किया।
मुख्य अतिथि का संदेश...
इस मौके पर डॉ. शुक्ला ने कहा आज हम सभी यह संकल्प लें कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में बिताएँ। यही स्वस्थ भारत का संकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा सचिव जगदीश कुमार मौर्य ने किया। निर्णायक मंडल में शिव प्रकाश प्रजापति व सिद्धार्थ शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पाण्डेय, माला पटेल, अनुज सिंह, जयंत पांडे, सविता प्रजापति, हेमंत मौर्य, अंजू दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments