ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे से युवक की मौत के बाद गांव में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर तिल्हापुर मोड़ फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को भंडारे के बहाने बुलाकर ले जाया गया और उसकी हत्या कर दुर्घटना का रूप दिया गया है। मृतक की पहचान लवकुश पुत्र पन्ना लाल निवासी इमली गांव थाना सराय अकिल के रूप में हुई है।
आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि इस घटना में अभिषेक तिवारी पुत्र रविन्द्र तिवारी का नाम सामने आया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सराय अकिल और पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के साथ जाम हटवाने का प्रयास करती रही। मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
0 Comments