ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज चौकी के पास शुक्रवार को किन्नर समुदाय की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रयागराज की एक किन्नर समूह, जिसे सूत्र “आकार” नाम से पहचानते हैं, स्थानीय किन्नरों से जबरन वसूली करती है और विरोध करने पर मारपीट कर भगा देती है। किन्नरों का कहना है कि हाल ही में प्रयागराज से आई उसी समूह ने एक बार फिर कौशाम्बी की किन्नरों पर हमला किया। लौटते समय उन्हें अपमानजनक व्यवहार सहना पड़ा। इसी के विरोध में आज किन्नरों ने चौकी के पास हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रयागराज की किन्नरों को बुलाकर पूछताछ की जाए और जो भी दोषी पाए जाएँ, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने न्याय नहीं दिलाया तो उन्हें रोजाना उत्पीड़न और हिंसा सहनी पड़ेगी, जिससे उनका जीना मुश्किल हो जाएगा।
स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें सुरक्षा और न्याय नहीं मिल पाया। उन्होंने प्रशासन से मामले की स्वतंत्र जांच कराने और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में कौशांबी पुलिस और प्रयागराज की किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों से संपर्क का प्रयास किया गया है। उनकी प्रतिक्रिया मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
0 Comments