रिपोर्ट-अरविंद कुमार
प्रयागराज : जनपद पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव स्थित तालाब में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की शिनाख्त छोटे लाल (45) पुत्र राम करन निवासी मीरपुर गांव, थाना पिपरी, जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छोटे लाल तीन दिन से घर से लापता थे। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments