Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू रक्षा समिति ने एडीएम को‌ सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय चिन्ह के के अपमान का मामला...

रिपोर्ट-राकेश मिश्रा 

कौशाम्बी। हिंदू रक्षा समिति ने बुधवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में कश्मीर में राष्ट्रीय चिन्ह के अपमान की घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समिति ने इसे देश की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान पर हमला करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि यह घटना किसी संयोग का परिणाम नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें भारत की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं और अब समय आ गया है कि समाज इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो। समिति ने ज्ञापन में मांग में कहा कि दोषियों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही हो। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। राष्ट्रीय चिन्हों के सम्मान हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा मौजूदा कानूनों को और सख्त बनाया जाए।

समिति ने ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी भेजी है। इस मौके पर समिति के प्रमुख सदस्य अक्षय प्रताप सिंह, शिवम कुमार पांडे, शुभम सिंह, हिमांशु कुमार, अंकित दिवाकर, धीरज पटेल, कार्तिकेय मिश्रा, ओम पांडे, कृष्णा मिथिलेश पटेल, वीरेंद्र दिवाकर, संदीप दिवाकर, मुकुल उपाध्याय, भूपेंद्र पाल, महेंद्र पाल, पुष्पेंद्र पांडे और दीपक मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति ने भारत सरकार से त्वरित और ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि राष्ट्रीय चिन्हों का सम्मान अक्षुण्ण बना रहे और देश की एकता व अखंडता सुरक्षित रह सके।

Post a Comment

0 Comments