Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने 2027 की तैयारी पर डाला जोर्अल्पसंख्यक मोर्चा ने किए नए संयोजकों की घोषणा...

रिपोर्ट-राजकुमार


प्रयागराज : जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रयागराज महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने तीन मंडलों में नए संयोजकों की घोषणा की है। भाजपा सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष नबाब खान ने चौक मंडल में हरीश अरोरा, सिविल लाइन मंडल में मो. आरिफ तथा सदर गंगा पट्टी मंडल में कुर्बान अली को संयोजक नियुक्त किया है। मोर्चा अध्यक्ष नबाब खान ने कहा कि 2027 के चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा पर संगठन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पार्टी और सरकार की नीतियों को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी पार्टी है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने अब तक अल्पसंख्यक वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। नवनियुक्त संयोजकों को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष नबाब खान ने संयोजकों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments