Ticker

6/recent/ticker-posts

शंकराचार्य का अपमान सनातन का अपमान, हिंदू समाज नहीं करेगा माफ-बादशाह सिंह...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : जनपद में कस्बा चरखारी के रत्ना पैलेस में समाजवादी पीडीए जन चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के दौरान जगतगुरु आदि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ किया गया अपमानजनक व्यवहार न केवल एक संत का, बल्कि देश-विदेश में बसे समस्त हिंदू समाज और सनातन धर्म का अपमान है, जिसे हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा सरकार बनने पर पिछड़े, गरीब और वंचित तबकों के रोजगार व विकास के सपने को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मानसिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं सपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान पर विशेष ध्यान देने और समाजवादी विचारधारा के एक भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से छूटने न देने की अपील की।

पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और सरकार बनने पर सपा का हर कार्यकर्ता विधायक के समान होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज, चेयरमैन प्रतिनिधि पप्पू कुशवाहा, यादव प्राण सिंह, मारुतिश्रवण साहू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, दिनेश राजपूत, बसंत राजपूत, लवकेश राजपूत, जगदेव यादव, बाबूजी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments